फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों से दो-दो हाथः घर के साथ-साथ अब वर्क फ्रॉम होटल का भी ट्रेंड

Thu, 06 Aug 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होटल की चल रही तैयारी, थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महामारी के इस दौर में बिजनेस फिर से खड़ा करने की चुनौतियों से दो-दो हाथ करने को होटल इंडस्ट्री तैयार है। शहर के बड़े होटल नई सुविधाओं, नए पैकेज के साथ खुद को रीलॉन्च कर रहे हैं। छोटे पैकेज, बड़े डिस्काउंट के साथ वे समाज के हर तबके तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कल तक मध्य वर्ग की पहुंच से दूर पांच सितारा होटलों ने हर वर्ग के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि तेजी से विकसित हुए वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को देखते हुए वर्क फ्रॉम होटल की सुविधा भी देने लगे हैं। इसके अलावा कहीं कहीं तो सुरक्षा मानकों में थर्मल स्क्रीनिंग से दो कदम और आगे बढ़ते हुए ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमित दी जा रही है। इस बदलाव पर पेश है एक रिपोर्ट

ऑफिस जैसा माहौल देने की कोशिश

- फोटो : amar ujala
होटल हयात के जनरल मैनेजर आशीष कुमार कहते हैं कि वर्क फ्रॉम होम महामारी के दौरान की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। अभी यह दौर लंबा चलेगा, इसलिए हमने वर्क फ्रॉम होटल का एक पैकेज लॉन्च किया है। दरअसल, घर में रहकर कभी कुकर की सीटी तो कभी डोर बेल मीटिंग के दौरान की एक बाधा भी है।

चाय-काफी, वाईफाई की सुविधा के साथ शांत जगह में निश्चिंत होकर ऑफिस का काम निपटाया जा सकता है। इसके अलावा प्राइवेट डाइनिंग की सुविधा भी है, जहां ऑफिस मीटिंग भी कर सकते हैं और फैमिली टाइम भी बिताया जा सकता है। रेस्टोरेंट में लंच टाइम पर 30 फीसदी डिस्काउंट भी है। ऑफिस स्पेस के लिए पूरे दिन के लिए मनपसंद जगह चुनी जा सकती है। इसकी शुरुआती कीमत पांच हजार रुपये होगी।
 

10 से 30 लोगों के लिए कई सुविधाएं

- फोटो : amar ujala
पहले जितना बड़ा उतना बेहतर का नजरिया लेकर बिजनेस चल रहा था। अब जितना छोटा उतना बढ़िया। होटल रमाडा के जनरल मैनेजर चंद्रशेखर सुबुद्धि और ईएएम अमितेश सिंह कहते हैं कि थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हमने ऑक्सीमीटर चेकिंग भी शुरू कर दी है।

हर कस्टमर और स्टाफ का बीपी और ऑक्सीजन लेवल जांचा जाता है। इसके अलावा हमने अब 10 से 30 लोगों के लिए पैकेज शुरू कर दिए हैं। बर्थडे, किटी पार्टी सेलीब्रेशन बंद हो गया है। हमने गैदरिंग कम करने और बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिहाज से छोटे गेट टुगेदर का मौका दिया है। 
विज्ञापन

छोटी शादियों की बुकिंग शुरू होने से बढ़ी उम्मीद

- फोटो : अमर उजाला
होटल लीनेज के श्याम किशनानी कहते हैं कि होटल बिजनेस तो अभी तक खड़ा नहीं हो सका है, लेकिन नवंबर-दिसंबर की शादियों की फुल बुकिंग है। क्लाइंट खुद भी बड़ी संख्या के लिए बुकिंग न तो करवा रहा है न ही हम ले रहे हैं, क्योंकि अगली गाइडलाइन का इंतजार है।

बड़ी बुकिंग लेकर हम खुद भी अपनी जगह फंसाना नहीं चाहते हैं। इसी तरह होटल गोल्डन एपल के पदम दीक्षित कहते हैं कि हम छोटे पैकेज के बजाय 20 फीसदी की छूट दे रहे हैं। शादियों की बुकिंग शुरू हो गई है। मुस्लिम शादियों की दो बुकिंग तो अगस्त की हैं, जबकि नंवबर के लिए भी लगभग बुकिंग फुल हैं। लोग 30-50 लोगों की उपस्थिति के साथ शादी करने को तैयार हैं, टालने को कोई तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें