फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल के इंतजार के बाद खुला भर्ती का रास्ता, टीजीटी परीक्षा शुरू

विज्ञापन
टीजीटी परीक्षा शुरू। फाइल फोटो 
विज्ञापन
लखनऊ। करीब चार वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा बुधवार से राजधानी के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई। वर्ष 2022 में जारी भर्ती विज्ञापन के बाद परीक्षा आयोजित होने से अभ्यर्थियों में राहत और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

पहले दिन हिंदी, गणित और इतिहास विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 19,114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दूसरी पाली में 50 केंद्रों पर 22,927 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार हिंदी का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल रहा, जबकि इतिहास विषय के प्रश्नों ने अधिक चुनौती पेश की। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में ‘राग दरबारी’ के लेखक और ‘सरस्वती’ पत्रिका के संपादक जैसे सीधे एवं सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे गए, जिन्हें हल करने में विशेष कठिनाई नहीं हुई। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें इतने सरल प्रश्नों की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

परीक्षा के दूसरे दिन चार जून को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली के लिए 45 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में 56 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें