फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच घंटे इंतजार के बाद बंगलूरू की उड़ान अचानक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू की अकासा एयरलाइंस की उड़ान पांच घंटे के इंतजार के बाद सोमवार रात अचानक निरस्त कर दी गई। यात्रियों को दूसरी उड़ान का विकल्प भी नहीं दिया गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। एयरलाइंस ने पैसा लौटाने का वादा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1535 अमौसी से रात 09:50 बजे उड़ान भरता है और रात 12:10 बजे बंगलूरू उतरता है। सोमवार रात एयरपोर्ट पर पूरी प्रक्रिया के बाद यात्री विमान के उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच विमान के लेट होने की सूचना दी गई। फिर पांच घंटे बाद उड़ान को अचानक निरस्त कर दिया गया।



यात्री आलोक वर्मा ने डीजीसीए से शिकायत में बताया कि पहले तो देरी की गई और फिर अचानक बताया गया कि उड़ान निरस्त हो गई है। इतना ही नहीं एयरलाइंस ने न तो वैकल्पिक उड़ान और न ही यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की। विमान के इंतजार में बुजुर्ग और बच्चों समेत तमाम लोग पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें