फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदान के बाद चौक व चौराहों पर लगाए जा रहे जीत-हार के कयास

Sun, 26 May 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। ऐसे में प्रत्याशी भले ही घरों में आराम कर रहे हैं। लेकिन चौक चौराहों पर जुटने वाले लोग उम्मीदवारों की जीत हार के कयास लगाने में जुट गए हैं। वहीं कुछ लोग तो मतदाता सूची में नाम न होने से मतदान से वंचित रहने का दुख भी जता रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय के नजदीक एक टिनशेड में एकत्र लोगों के बीच चुनावी चर्चा होती दिखी। भिनगा के टंड़वा मोहल्ला निवासी इशहाक अहमद ने कहा कि इस बार मतदान करने से पहले काफी उधेड़बुन करनी पड़ी। लेकिन क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देकर मतदान किया है। ताकि जिले का नाम विकसित जिलों की श्रेणी में आ सके।

गोड़पुरवा गांव निवासी दिनेश तिवारी ने कहा कि जिले को सत्तासीन पार्टी का सांसद मिल सके और जनप्रतिनिधि को बजट का रोना न रोना पड़े। इसलिए ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया है कि जो जिले के विकास को गति दे सके। गिरंट के बरातीलाल ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। इससे वह मतदान से वंचित रह गए। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों को ऐसे उम्मीदवार को मतदान करने के लिए कहा था कि मौका पड़ने पर वह उसके साथ खड़ा हो सके। भिनगा के शकील ने बताया कि लंबे अरसे से भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग खराब है, लेकिन अब तक किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। अब किसी ऐसे सांसद का इंतजार है जो इस मार्ग को बनवा सके।
विज्ञापन


गोड़पुरवा के कृष्णा शुक्ला ने बताया कि हम लोगों का काम वोट देने का था। वह हम लोगों ने बखूबी किया है। अब कोई जीते या हारे इससे हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि जीतने के बाद कोई हाल पूछने तक नहीं आता है। वहीं कहांरनपुरवा के मयाराम कश्यप व भिनगा के छोटकऊ ने कहा कि केंद्र में जिसकी सरकार बनेगी उसका प्रत्याशी जीतेगा तब विकास की उम्मीद की जा सकती है। नहीं तो जीतने वाला सांसद क्षेत्र में दिखाई तक नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें