फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ईडी में नौकरी दिलाने के नाम पर एयरफोर्स कर्मी से ठगे 1.25 लाख, तीन पर केस दर्ज

Sun, 26 May 2024 09:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मामले में पीड़ित की पत्नी ने इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी उत्तरी के आदेश पर पीड़ित के परिचित समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स कर्मी से 1.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एयरफोर्स कर्मी को उनके भाई की ईडी में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। डीसीपी उत्तरी के आदेश पर इंदिरानगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


गणेशगंज की रहने वाली आकृति सिंह के पति एयरफोर्स में तैनात हैं। आकृति के मुताबिक मई 2023 में उनके गांव के परिचित प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले शैलेंद्र त्रिपाठी से उनकी मुलाकात हुई थी।

शैलेंद्र ने ऊंची पहुंच का हवाला देकर उनके देवर की नौकरी संविदा पर ईडी में लगवाने की बात कही थी। बदले में 1.25 लाख रुपये की मांग की थी।

आरोपी ने इंदिरानगर निवासी रज्जन अली और खुशबू बानो के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराई थी। नौकरी न मिलने पर रकम वापस करने का दबाव बनाने पर आरोपी धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें