फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की माैत

Mon, 15 Dec 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर स्थित बाराबिरवा पुलिस चौकी के पास शनिवार रात राजकुमार (35) की बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से उन्नाव के कयामपुर निंबारवारा गांव निवासी राजकुमार पोताई का काम करते थे। उनके भाई राहुल बताया कि राजकुमार कुछ समय से सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में बहन शीला के घर में रह रहे थे। शनिवार रात 10 बजे वह काम से घर लौट रहे थे। बाराबिरवा चौकी के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान हेलमेट उनके सिर पर निकलकर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। एसओ मानकनगर अजीत कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें