आरोपी दिलीप रावत व कार की छत पर बनाई गई रील हुई वायरल।
लखनऊ। 1090 के पास कार की छत पर खड़े होकर रील बनाना रहीमाबाद के नत्थुखेड़ा निवासी इंटीरियर डिजाइनर दिलीप रावत को महंगा पड़ा गया। देर रात गौतमपल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी दिलीप रावत शनिवार रात साथियों के साथ 1090 चौराहे घूमने के लिए गया था। इस दौरान उसने कार की छत पर चढ़कर रील बनाई, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर एसीपी ने गौतमपल्ली पुलिस को फौरन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस कार सवार युवक की तलाश में जुटी तो रात एक बजे वह 1090 चौराहे के पास मिल गया। गाड़ी के पेपर मांगने पर आरोपी पुलिस वालों से उलझ गया और पेपर दिखाने से मना कर दिया। युवक के उग्र होने पर पुलिस ने उसे शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी दिलीप रावत व कार की छत पर बनाई गई रील हुई वायरल।
आरोपी दिलीप रावत व कार की छत पर बनाई गई रील हुई वायरल।