फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से तनाव के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीमा पर बढ़ाई निगरानी, खुफिया एजेंसियां भी सतर्क

Sun, 14 Jun 2020 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल से ताजा तनाव के बाद यूपी पुलिस ने नेपाल की सीमा पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। सीमा पर नेपाल की ओर से कोई नई खुराफात न हो, इस पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी के 6 जिले गोरखपुर, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत नेपाल सीमा से सटे हैं।

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी से जुड़ी नेपाल की सीमा पर शुक्रवार को हुई घटना के बाद डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ने नेपाल की सीमा से सटे यूपी के छह जिलों में निगरानी और सतर्कता के निर्देश दिए हैं। 

वहीं लखीमपुर जिले से लगी हुई सीमा पर पलिया के सूडा गांव और संपूर्णानगर के मिर्चिया गांव में नेपाली नागरिकों द्वारा कब्जा करने से विवाद और बढ़ने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल की 39वीं बटालियन के कमांडेंट ने लखीमपुर के जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


लखीमपुर के जिलाधिकारी ने इसे केंद्र व प्रदेश सरकार को भेज दिया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।  इसके बावजूद ताजा घटनाक्रम को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें