फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फटकार के बाद मामूली धारा में दर्ज किया केस

Sun, 15 Sep 2024 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छात्रा के अपहरण की कोशिश के मामले में अफसरों की फटकार के बाद बीकेटी पुलिस ने रविवार दोपहर को मामूली धारा में केस दर्ज किया है। अब तक न तो कार के बारे में पता चल सका है और न ही कार सवार आरोपियों का सुराग पुलिस लगा पाई है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बीकेटी के गोहना कला गांव निवासी गुरुचरन के मुताबिक बेटी अमृता लोहंगपुर में सरकारी स्कूल में छठवीं की छात्रा है। शनिवार दोपहर बेटी साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में कार से कुछ लोग पहुंचे और चाकू के बल पर बेटी को अगवा करने की कोशिश की। अमृता जब भागने लगी तो उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया था। आरोपी छात्रा से उसके बड़े भाई के बारे में सवाल-जवाब कर रहे थे। रविवार को पुलिस अफसरों को घटना का पता चला तो अधिकारियों ने इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को फटकार लगाई इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

जांच में में नहीं मिली कार मालिक की भूमिका
घटनास्थल और उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को एक संदिग्ध कार का नंबर हाथ लगा। इसकी मदद से पुलिस ने कार मालिक रसूलपुर सादात गांव के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ और सर्विलांस की मदद से कार मालिक की कोई भूमिका नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उनको छोड़ दिया। अब पुलिस फिर से घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें