फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑनलाइन गेम में रकम हारने पर आढ़ती ने गोमती में कूदकर दी जान

Mon, 06 Apr 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हर्ष सोनकर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज के कदम रसूल निवासी हर्ष सोनकर (25) ने महानगर में शुक्रवार को गोमती नदी में कूदकर जान दे दी। वह दो दिन से लापता थे। भाई ने उनकी गुमशुदगी मदेयगंज थाने में दर्ज कराई थी। हर्ष ऑनलाइन गेम में काफी रकम हार चुके थे।
विज्ञापन

हर्ष के भाई ऋषभ ने बताया कि भाई सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सब्जी की आढ़त का काम करते थे। शुक्रवार शाम हर्ष मंडी से घर आए थे। फिर कुछ देर बाद घर में किसी को बिना बताए बाइक से बाहर चले गए। रात करीब 12 बजे तक घर न आने पर मां चंद्रकली ने उन्हें कॉल की तो उनका मोबाइल बंद बता रहा था।
अनहोनी की आशंका के चलते काफी खोजबीन की गई फिर भी कुछ पता नहीं चला। शनिवार को घरवालों ने हर्ष की गुमशुदगी मदेयगंज थाने में दर्ज कराई।
ऋषभ ने बताया कि भाई की खोजबीन चल ही रही थी कि रविवार सुबह उन्हें महानगर थाने से कॉल आई। पुलिस ने भैसा कुंड के सामने गोमती नदी में युवक का शव मिलने की सूचना दी। आननफानन वह पहुंचे और शव की शिनाख्त भाई के रूप में की। पुलिस को हर्ष की बाइक घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मिली। हर्ष के परिवार में पिता कंचू और मां चंद्रकली भी हैं।
विज्ञापन

घरेलू विवाद की बात भी आ रही सामने
इंस्पेक्टर मदेयगंज अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घर में पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हर्ष ऑनलाइन गेम में रकम हार गए थे। इस कारण और घरेलू विवाद के कारण वह परेशान रहते थे। ऐसे में उन्होंने गोमती नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। घरवाले कोई तहरीर देंगे तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें