विगत लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम न आने एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के चलते आज कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता एवं महामंत्री यूपी कांग्रेस कमेटी अराधना मिश्रा ‘मोना’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय, सचिव एवं प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ. मंजू दीक्षित, सोशल मीडिया इंचार्ज संजय सिंह ने भी राहुल गांधी के पक्ष में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज मीडिया को दी।