फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में नंबर वन रहा यूपी, घर के साथ गैस कनेक्शन भी दिलाया : महेंद्र सिंह

Sat, 29 Jun 2019 04:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
PM awas yojana
विज्ञापन
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 12.50 लाख आवासों का निर्माण कर उत्तर प्रदेश लगातार दूसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर रहा है। पीएम आवास के 6.50 लाख लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना में रसोई गैस कनेक्शन भी दिलाया गया है। 2019-20 में 1 लाख 53 हजार 900 आवास बनाने का लक्ष्य है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन


15 हजार तालाबों और 15 नदियों का होगा जीर्णोद्धार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण एवं जल संचयन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में इस वर्ष 15 हजार 189 तालाबों और 15 नदियों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। प्रत्येक गांव में मृतप्राय कुओं को पुनर्जीवित करने के लिए मनरेगा के तहत योजना बनाई गई है। जल संचयन एवं संरक्षण के लिए मनरेगा में 87 हजार 477 परियोजनाएं चिह्नित की गई हैं।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने लोक भवन में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि गोमती, सई, मंदाकिनी, तमसा, वरुणा, टेढ़, मनोर, पांड, ससुर खदेड़ी, अरिल, मोरवा, नाद, कर्णावती, बांद और काली मूर्ति नदी में मिट्टी की खुदाई, सफाई कराने के साथ बरसाती पानी की आवक के मार्ग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


नदियों के किनारे आम, पीपल, नीम, बरगद, जामुन, सहजन सहित अन्य किस्म के 25.58 लाख पौधे लगाए जाएंगे।  मंत्री ने बताया कि पौधरोपण अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने घरों और मनरेगा में बने आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर भी पौधे लगाए जाएंगे।  गांवों में सूखे कुओं को पुनर्जीवित करने के लिए उनकी सफाई, खुदाई और बोरिंग भी कराई जाएगी। गंगा और युमना नदी के दोनों ओर स्थित गांवों में तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें