लखनऊ में कोरोना का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ा है। हेल्पलाइन के कर्मचारियों के बाद पीएसी जवानों के पॉजिटिव आने से यह आंकड़ा 716 पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को 66 मरीज मिलने से 18 अप्रैल का रिकॉर्ड टूट गया है। पीएससी की 47वीं बटालियन पॉलिटेक्निक कॉलेज में कैंप कर रही है। बताया जाता है कि यह पिछले सप्ताह राजधानी आई है।
इसमें कुछ जवान गाजियाबाद तो कई मेरठ से आए हैं। एक जवान में लक्षण आने के बाद 13 जून को उसकी जांच कराई गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अन्य की जांच कराई गई। इसमें मंगलवार को 43 पॉजिटिव निकले। इन जवानों को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। बटालियन के अन्य 60 जवान बीकेटी स्थित जीसीआरजी इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन है।
देखें- अप्रैल, मई, जून माह में मिले मरीज
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी में अभी तक 18 अप्रैल को सबसे ज्यादा 56 पॉजिटिव मिले थे। इसमें 48 जमाती थे, जिसमें सहारनपुर के 11, राजस्थान के छह, असम के 13, दिल्ली के 16, झारखंड और अंडमान के एक-एक निवासी थे। सात स्थानीय लोगों में दो नयागांव, तीन तोपखाना और दो कसाईबाड़ा के थे। मंगलवार को पॉजिटिव मिले 66 मरीजों में 43 पीएसी के जवान हैं।
अप्रैल माह में मिले मरीज
15 अप्रैल को 31
16 अप्रैल को 25
18 अप्रैल को 56
मई माह में मरीज
13 मई को 18
28 मई को 17
29 मई को 15
जून माह में मरीज
12 जून 31
15 जून 40
16 जून 66