फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार महीने बाद टेढ़ी पुलिया के पास धंसी सड़क की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
टेढ़ी पुलिया के पास धंसी सड़क की मरम्मत शुरू।
विज्ञापन
लखनऊ। करीब चार महीने बाद टेढ़ी पुलिया के पास सीवर के कारण धंसी सड़क की मरम्मत मंगलवार को शुरू हो गई। निजी कंपनी सुएज इंडिया इसकी मरम्मत कर रही है। काम में देरी पर उसने सफाई भी दी है।
विज्ञापन

टेढ़ीपुलिया के पास सर्विस रोड के किनारे पर सड़क एक बड़ा हिस्सा 27 सितंबर को धंस गया था। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से उसे जाल लगाकर ढंक तो दिया गया, मगर सही नहीं किया गया। इसके कारण आवागमन में बाधा हो रही थी। स्थानीय लोगों के साथ पार्षद राघवराम तिवारी ने कई बार इसे दुरुस्त करने की मांग की, जिसके बाद अब मरम्मत शुरू हो गई है। निजी कंपनी सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा है। एक सप्ताह में मरम्मत पूरी कर ली जाएगी।
वहीं, सीवर लाइन की मरम्म्त में देरी पर निजी कंपनी का कहना है कि विकासनगर में सीवर लाइन मजबूत करने का काम जल निगम करा रहा है। इसके लिए उसने सीवर का पानी रोका था। इस कारण मरम्मत शुरू नहीं हो पाई थी। इसके अलावा काम करने के लिए यातायात विभाग से अनापत्ति लेकर ट्रैफिक भी डायवर्ट करना था। लोक निर्माण विभाग से भी अनापत्ति ली जानी थी। इन प्रक्रियाओं में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें