फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल की धमकी दे किया दुष्कर्म, 50 लाख मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में रहने वाली युवती की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने और फिर पीड़िता से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं रकम न देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप है। गाजीपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी पीड़िता के मुताबिक, यशवीर प्रताप सिंह, मुन्ना यादव, पूनम व अमितेश सिंह ने नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने के नाम पर दुष्कर्म किया। काफी समय तक प्रताड़ित करने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। यही नहीं आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता से नकदी व दो लाख रुपये की कीमत के जेवरात ले लिए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। आरोपियों ने पीड़िता से वीडियो डिलीट करने के नाम पर 50 लाख रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान भी छेड़छाड़ की जाती रही। प्रताड़ना से परेशान होकर चारो आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर यशवीर प्रताप सिंह, मुन्ना यादव, पूनम, अमितेश सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें