फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिसीमन के बाद ग्रामीण से शहरी हो गए 6,259 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वार्डों में किए गए परिसीमन के बाद न सिर्फ ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या कम हो गई है, बल्कि नगर निगम में शामिल होने वाली तीन ग्राम पंचायतों के 6,259 लोगों को भी शहरी होने का दर्जा मिल गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में जिले की 494 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था, तब जिले के ग्रामीण क्षेत्र की आबादी 1,256,840 (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार) थी। उस दौरान ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 6,218, क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 628 और जिला पंचायत सदस्य वार्ड की संख्या 25 थी। पंचायत चुनाव के कुछ समय बाद मलिहाबाद विकास खंड क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों मुजासा, फिरोजपुर और सरावां को नगर निगम में शामिल कर लिया गया।
इधर, अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए शेष 491 ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन हुआ। इस परिवर्तन के बाद जिले में क्षेत्र पंचायत के 37 वार्ड भी कम हो गए हैं। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य वार्डों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पंचायत राज विभाग ने अब संबंधित तीनों गांवों की आबादी का ब्योरा एकत्र कर उसे ग्रामीण जनसंख्या से अलग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ जितेंद्र गोंड ने बताया के ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन के बाद अब 491 ग्राम पंचायतों की कुल जनसंख्या 1,250,581 रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें