फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फरवरी को रोके जाने के बाद, अखिलेश 23 को जाएंगे प्रयागराज

Fri, 15 Feb 2019 06:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश प्रयागराज में 12 फरवरी को लाठीचार्ज में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह के आवास पर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जार्ज टाउन स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगे और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अखिलेश को 12 फरवरी को प्रयागराज में इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के समारोह और अखाड़ा परिषद की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन उन्हें अमौसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें