फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाली देने पर साथी ने चाकू से किया ताबातोड़ वार, गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर स्थित हनुमान मंदिर के पास रिवर फ्रंट पर 27 दिसंबर की देर रात आपसी विवाद में तनिष्क वर्मा पर प्रिंस ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में तनिष्क के पेट, सीने और हाथ पर गंभीर चोट लगी। उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि शिवधाम बस्ती निवासी तनिष्क वर्मा की कुछ समय पहले हसनगंज के जोशी टोला निवासी प्रिंस से दोस्ती थी। 27 दिसंबर की रात करीब एक बजे रिवर फ्रंट पर तनिष्क ने प्रिंस से गाली-गलौज की। प्रिंस ने विरोध किया पर तनिष्क नहीं माना। इस बात पर आरोपी प्रिंस भड़क उठा और अपने पास रखे हुए चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू तनिष्क के पेट, सीने व हाथ पर लगा। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। खबर पाकर तनिष्क के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। तनिष्क की मां किरन ने प्रिंस के खिलाफ महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रिंस को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें