फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध निर्माण वाले होटलों की संख्या जारी करने के बाद अभी एलडीए ने सूची नहीं की जारी

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को शहर के 122 होटल, बैंक्वेट हॉल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बयान जारी किया था, लेकिन ये कौन-कौन प्रतिष्ठान हैं, इसकी सूची सार्वजनिक नहीं की जा रही है। अधिकारी कह रहे हैं कि सूची को मंडलायुक्त के निर्देश पर एक ही प्रारूप में तैयार किया जा रहा है, इसके चलते अभी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

अलीगंज अग्निकांड के बाद मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को एलडीए में अवैध निर्माण और बिना सुरक्षा मानकों के चल रही काॅमर्शियल बिल्डिंगों के बारे में जवाब-तलब किया था। इसमें एलडीए अधिकारियों ने बताया था कि करीब एक महीने पहले दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर होटलों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी, जिसमें 122 होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज लॉन/बैंक्वेट हॉल समेत अन्य प्रतिष्ठानों में अनधिकृत निर्माण व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला था। बैठक में गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां, नोवोटेल व सैवी ग्रैंड, आशियाना में स्थित होटल पिनैकल का हवाला भी दिया गया था, लेकिन पूरी सूची जारी नहीं की गई थी।
इस बारे में एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सूची जोनल स्तर पर बनी थी, जिसमें सबका प्रारूप एक जैसा नहीं था। इस कारण मंडलायुक्त ने उन्हें एक प्रारूप पर बनाने के लिए कहा है। इस कारण अभी यह जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

चार साल पहले लगी थी आग
विभूतिखंड स्थित होटल सैवी ग्रैंड होटल में चार साल पहले आग लगी थी। तब दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद 15 लोगों को बचाया था। उस समय भी यह बात सामने आई थी कि होटल के बेसमेंट में बैंक्वेट हॉल चलाया जा रहा है, जबकि वह पार्किंग के लिए बना था। अब जब एलडीए और अग्निशमन विभाग ने जांच की तो फिर बेसमेंट में बैक्वेंट हाॅल चलता मिला था। अभी तक इस मामले में एलडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें