फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sat, 18 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के पांडेय खेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक रामकुमार (32) ने पत्नी से कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक शराब पीने को लेकर रामकुमार की पत्नी से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस व जीआरपी ने रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी बाइक की सीट कवर पर लिखे मोबाइल नंबर से मृतक की पहचान रामकुमार के रूप में की। रामकुमार के परिवार में मां सावित्री, भाई रामस्वरूप, सुखलाल, संदीप, पत्नी अनीता, बेटा आयुष, ऋषभ है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें