फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसके आदेश पर हुई थी जेलर अजय राय की जिला जेल में ज्वॉइनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श कारागार पर तैनात जेलर अजय राय की ड्यूटी जिला जेल पर लगाए जाने का आदेश 8 जून 2021 को मुख्यालय से जारी हुआ है।
विज्ञापन

लेकिन इससे पहले 5 नवंबर 2020 को ही जेलर ने जिला जेल पहुंचकर ज्वॉइन कर लिया था। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर किसके आदेश पर जेलर अजय राय ने आमद कराई।
डिप्टी जेलर रहने के दौरान सितंबर 2020 में अजय राय को जिला जेल पर लगाया गया था। दो माह बाद नवंबर में प्रमोशन हो गया और मूल तैनाती वाली जेल में जेलर के पद पर ज्वॉइन करने का आदेश हुआ।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें आदर्श कारागार के लिए कार्यमुक्त कर दिया। पांच नवंबर को अजय राय ने आदर्श कारागार पहुंचकर जेलर के रूप में जिला जेल पर आमद करा ली।
जबकि इस संबंध में कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ था। मुख्यालय पर तैनात एक अधिकारी की माने तो जिला जेल पर जाने के लिए जारी आदेश के आधार पर जेलर को कार्यमुक्त किया जाता है।
अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि जेलर के जिला जेल पहुंचने के करीब आठ माह बाद जून में उनकी ड्यूटी जिला जेल पर लगाए जाने का आदेश जारी हुआ।
हालांकि 8 जून 2021 को जारी आदेश पर तत्समय सहवन तैनाती आदेश न होने का उल्लेख किया गया है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि फिर अजय राय किसके आदेश पर जिला जेल पहुंच गए।
इस संबंध में जब सेवानिवृत्त जेल अधिकारी व आदर्श कारागार के तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक मुकेश कटियार ने बताया कि अजय राय उनके पास न तो जेलर के पद पर ज्वॉइन करने के लिए आए और न ही नवंबर या उसके बाद जिला जेल के लिए कार्यमुक्त करने का कोई लिखित या मौखिक आदेश मिला।
जबकि वरिष्ठ अधीक्षक का प्रशासनिक प्रभार उनके पास ही था। प्रोन्नत के बाद जेलर के पद पर उन्हें ही ज्वॉइन कराना था। बताया कि 31 दिसंबर को वह आदर्श कारागार से सेवानिवृत्त हुए।
अब सवाल यह उठता है कि फिर किसने पांच नवंबर को आदर्श कारागार पर जेलर के पद पर उनकी ज्वॉइनिंग कराई और किसने अजय राय को जिला जेल के लिए कार्यमुक्त किया।
विज्ञापन

आदेश जारी करना आखिर कैसे भूले अफसर
मुख्यालय के एक अफसर की माने तो तीन नवंबर 2020 को 15 डिप्टी जेलर प्रोन्नति होकर जेलर बने। इनमें अजय राय पहले नंबर पर थे। इनके अलावा जिला जेल पर तैनात रहे दो डिप्टी जेलर वीरेंद्र वर्मा और रविंद्र नाथ भी जेलर बने। जनवरी में जब 12 जेलरों का ट्रांसफर किया गया तो उस वक्त अजय राय की जिला जेल पर तैनाती क्यों नही हुई? ऐसे में मलाईदार जेल माने जाने वाली जिला जेल पर उनकी तैनाती पर सवालिया निशान लग रहे हैं?
पत्रावली देखकर ही बता पाऊंगा
जेलर अजय राय किसके आदेश पर आदर्श कारागार से जिला कारागार गए, ये देखना पड़ेगा। मैं इस मामले में पत्रावली देखकर ही बता पाऊंगा।
- वीपी त्रिपाठी, डीआईजी, जेल मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें