फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokbandhu Hospital: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 27 दिन बाद चार बेड का आईसीयू शुरू, अग्निकांड के बाद अब राहत

Mon, 12 May 2025 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग की घटना के बाद बंद पड़े आईसीयू को 27 दिन बाद आंशिक रूप से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल चार बेड पर अस्थायी व्यवस्था की गई है। जल्द ही 30 बेड के आईसीयू का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
आईसीयू। (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित लोकबंधु अस्पताल में चार बेड का आईसीयू 27 दिन बाद शुरू हो गया है। अग्निकांड के बाद से आईसीयू का संचालन ठप था। यहां अब मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है। हालांकि दूसरे तल के आईसीयू में अभी काम पूरा होने में वक्त लगेगा। अफसरों का कहना है इसी माह के आखिर तक 30 बेड का आईसीयू शुरू होगा।

विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल में बीती 14 अप्रैल की रात दूसरे तल पर स्थित महिला वार्ड में आग लग गई थी। इससे आईसीयू, ओटी समेत कई वार्ड को बंद कर दिया गया था। गाइनी ओटी समेत अन्य विभागों को पहले तल पर शिफ्ट कराकर भर्ती शुरू की गई थी। लेकिन, अस्पताल का आईसीयू बंद था। आईसीयू के मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा था। मरीजाें की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पहले तल पर अस्थायी चार बेड का आईसीयू शुरू कराया है। वहां पर मरीजों की भर्ती शुरू हुई है।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में 57 फीसदी की गिरावट, पहलगाम घटना के बाद लगातार गिरा कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महिलाओं के सुझाव से संवरेंगे शहर, सलाह पर तैयार होंगी विकास की योजनाएं; इन मामलों में महिलाएं अधिक जानकार


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक पहले चरण में चार बेड का आईसीयू शुरू किया गया है। दूसरे तल के आईसीयू की क्षमता बढ़ाकर 30 बेड की जाएगी। इसके लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। अब तक दस बेड पर मरीजों की भर्ती होती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें