लखनऊ स्थित लोकबंधु अस्पताल में चार बेड का आईसीयू 27 दिन बाद शुरू हो गया है। अग्निकांड के बाद से आईसीयू का संचालन ठप था। यहां अब मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है। हालांकि दूसरे तल के आईसीयू में अभी काम पूरा होने में वक्त लगेगा। अफसरों का कहना है इसी माह के आखिर तक 30 बेड का आईसीयू शुरू होगा।