फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 पार वालों के अफेयर व दूसरी शादी से टूट रहे परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च पद पर रहे एक वरिष्ठ नागरिक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उम्र के इस पड़ाव में यह सच उनके गले नहीं उतर रहा और वह असमंजस में हैं कि क्या करें।
विज्ञापन

रिटायरमेंट का वक्त नजदीक है, लेकिन गांव में पत्नी को छोड़कर शहर में लिवइन में रह रहे पति का सच तब सामने आया जब साथ रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल डीसीपी महिला अपराध इन मामलों को अपने स्तर से देख रही हैं।
जिस उम्र में माता-पिता से सबको साथ लेकर चलने की सीख की अपेक्षा होती है, उम्र के उसी दौर में वे प्रेम प्रसंग और दूसरे विवाह की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
25-30 वर्षों के दरकते वैवाहिक रिश्तों का यह कड़वा सच सामने आया है डीसीपी महिला अपराध के यहां हर महीने आ रही शिकायतों की पड़ताल में।
कुल शिकायतों में 15 फीसदी मामले 50 पार वाले दंपतियों के हैं, जो एक -दूसरे से ऊब चुके हैं। हालांकि, घरेलू हिंसा की शिकायतों में कमी आई है जबकि लिवइन के बढ़ते चलन से धोखाधड़ी की शिकायतों का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन

100 शिकायतें हर महीने
डीसीपी महिला अपराध रुचिता चौधरी कहती हैं कि वे खुद हर महीने करीब 100 शिकायतें सुनती हैं। हालांकि फोन कॉल की संख्या बहुत अधिक हैं। कुल शिकायतों में 40 फीसदी मामले पारिवारिक होते हैं। लिवइन रिलेशनशिप के चलते लड़के-लड़कियों के बीच धोखाधड़ी की शिकायतें बढ़ गई हैं।
बढ़ रहा बुजुर्गों का अकेलापन
डीसीपी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की पीड़ा अलग ही तरह की है। एक तरफ उनके खुद के वैवाहिक संबंध दरक रहे हैं। दूसरी तरफ अब जो घरेलू हिंसा के मामले आ रहे हैं, उसमें बहू के निशाने पर सास-ससुर हैं। बुजुर्गों पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं, जहां आरोप नहीं लगाए जा रहे, वहां उन्हें घर निकाला दे दिया जा रहा है।
समझौता तो मंजूर पर रिश्ता नहीं, जमीन जायदाद चाहिए
डीसीपी बताती हैं कि काउंसिलिंग के दौरान यह भी देखने में आ रहा है कि समझौता तो करने को दोनों पक्ष तैयार हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में लोगों को अब रिश्ते नहीं बल्कि समझौते में जमीन-जायदाद और पैसा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें