फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
राजधानी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सभी अधिवक्ताओं ने काम बंद रखा। सेंट्रल व लखनऊ बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व प्रशासनिक जज को संबोधित ज्ञापन जिला जज को सौंपा। जिला जज गाजियाबाद का पुतला भी फूंका। बुधवार से वकील काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन




लखनऊ बार अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी और सेंट्रल बार के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो। वहीं, जांच पूरी होने तक जिला जज गाजियाबाद से न्यायिक कार्य वापस लिए जाएं।

न्यायिक मानक व उत्तरदायित्व विधेयक लागू करने की मांग की गई। यह भी कहा गया कि प्रदेश की सभी कोर्ट रूम में एक माह के अंदर सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें