लखनऊ। केजीएमयू में जल्द प्लास्टिक से बने कृत्रिम अंग लगाए जा सकेंगे। इसके लिए संस्थान में जल्द वैक्यूम सक्शन मशीन आने वाली है। इससे हल्के व सटीक कृत्रिम अंग बन सकेंगे।
केजीएमयू में प्रोस्थेटिक ऑर्थोटिक विशेषज्ञ शगुन सिंह ने बताया कि अभी तक जो कृत्रिम अंग लगाए गए,
उनमें हल्की हवा रहने की शिकायत है। इससे ये अंग सटीक नहीं बैठते।
वैक्यूम सक्शन मशीन से अंग के बीच की हवा निकाली जा सकेगी। नई मशीन से निर्माण में तेजी आने से कृत्रिम अंग के लिए वेटिंग भी कम होगी। इन्हें बनाने में थर्मोथेटिंग और पॉलीप्रोपलिन प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। नई मशीन से पॉलीप्रोपलिन से अंग तैयार किए जाएंगे। इसमें लेमिनेशन न होने से अंदर हवा जाने की समस्या नहीं रहेगी।