हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 से कैंडल मार्च निकालते अधिवक्ता।
लखनऊ। मध्य प्रदेश में ग्वालियर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा की कथित दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को अवध बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय के बाहर कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों, न्यायिक स्वतंत्रता एवं अधिवक्ता सम्मान पर सीधा प्रहार बताया। कैंडल मार्च के माध्यम से अधिवक्ताओं ने अनिल मिश्रा की तत्काल रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेने की मांग की। कैंडल मार्च गेट संख्या छह से शुरू होकर उमेश चंद्र चौराहा तक निकाला गया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शशांक अग्निहोत्री और राजेश्वर प्रसाद मिश्र ने किया।
हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 से कैंडल मार्च निकालते अधिवक्ता।
हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 से कैंडल मार्च निकालते अधिवक्ता।