फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गौ-हत्या करने वाले को दौड़ा-दौड़कर पीटा

Thu, 25 Jun 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में रायबरेली की तिलोई तहसील में बुधवार को जमानत के लिए आए गौ-हत्या के आरोपी को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यही नहीं बीच बचाव करने में उसके साथ आए सिपाही को भी धुन दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


तहसील की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वकील इस बात से खफा थे कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखने के बजाय शांतिभंग में चालान कर दिया।

उसे जमानत के लिए तहसील लाया गया था। वकीलों ने जमानत में सहयोग नहीं किया तो पुलिस उसे लेकर चली गई। वकीलों ने सीओ तिलोई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता निवासी श्रवण कुमार की गाय सोमवार को पड़ोसी लतीफ के खेत में चली गई थी। आरोप है कि लतीफ ने उसे हंसिया से मार डाला।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज नहीं किया गौ हत्या का केस

ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने लतीफ के खिलाफ गौ-हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही थी,लेकिन बुधवार को पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर आरोपी को जमानत के लिए एसडीएम कोर्ट भेजा।

शांतिभंग में जमानत की जानकारी होने पर तहसील के वकील खफा हो गए। वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी का बचाव करने में सिपाही संत सिंह की पिटाई कर दी। तहसील में तैनात पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव कर आरोपी को कोर्ट ले गए।

एसडीएम डीपी पाल ने जमानत नहीं दी,क्योंकि किसी वकील ने उसकी पैरवी नहीं की। बाद में वकीलों ने एक ज्ञापन सौंपा। वकील अभिषेक कुमार बाजपेयी,अवनीश कुमार, अनिल कुमार पांडेय,दीपू,शैलेश मिश्र,सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने एसडीएम से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस बाबत शिवरतनगंज एसओ ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें