फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता इंदिरा नहर में कूदा, बचाने गए फुफेरे भाई की मौत

Sun, 18 May 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अधिवक्ता इंदिरा नहर में कूदा, बचाने गए फुफेरे भाई की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के हासेमऊ निवासी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनुपम तिवारी (37) ने शुक्रवार देर रात इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकले थे।
विज्ञापन


उनके पीछे फुफेरा भाई शिवम उपाध्याय (22) इंदिरा नहर पहुंचा। डूबते अनुपम को बचाने के लिए शिवम बिना कुछ सोचे नहर में कूद पड़े। हालांकि, वह सफल नहीं हो सके और दोनों डूब गए। एसडीआरएफ की मदद से पुलिस ने शनिवार सुबह शिवम का शव बरामद कर लिया। अनुपम की तलाश जारी है।

मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन स्थित नवादा गोपालपुर निवासी जितेंद्र तिवारी के बेटे अनुपम परिवार के साथ हासेमऊ में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार के मुताबिक शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि दो लोग इंदिरा नहर में डूब गए हैं। इसके बाद गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बुलाई गई स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) ने कड़ी मशक्कत के बाद शिवम का शव बरामद किया। हालांकि, करीब पांच किमी के दायरे में तलाशी के बावजूद अनुपम का सुराग नहीं लगा। छानबीन में सामने आया कि अनुपम का पत्नी सोनी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से निकले और नहर में कूद गए। पुलिस को अनुपम के पड़ोसी अभिषेक सिंह ने फोन कर घटना के बारे में बताया था।

बिना कुछ सोचे शिवम ने लगा दी छलांग

शिवम फुफेरे भाई अनुपम का बहुत सम्मान करता थे। शिवम मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन स्थित मोहम्मदपुर के रहने वाले थे। वह आठ साल से अनुपम के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि अनुपम के घर से निकलने की सूचना मिलने पर शिवम पड़ोसी की बाइक से इंदिरा नहर पहुंचे। वहीं, अनुपम निजी साधन से वहां पहुंचे थे। अनुपम के परिवार में पत्नी के अलावा 11 माह का बेटा गंगाधर और पांच साल की बेटी सानिया हैं। शिवम अविवाहित थे। उनके पिता निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

साथियों ने कहा, पति-पत्नी में नहीं हुआ था विवाद

अनुपम के साथी अधिवक्ता देवमणि का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद नहीं हुआ था। अनुपम अक्सर रात में खाना खाने के बाद टहलने निकलते थे। शुक्रवार रात भी टहलते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें बचाने में शिवम की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें