गुडंबा। सीतापुर रोड स्थित पुरनिया ओवर ब्रिज पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार के नीचे दबने से मदेयगंज स्थित मौसमगंज निवासी अधिवक्ता राहुल गौड़ (34) की मौत हो गई। कार में सवार पुताई कारीगर सैफ मामूली रूप से घायल हो गया।
केशवनगर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के अनुसार, राहुल बुद्धेश्वर में घर व रेस्टोरेंट बनवा रहे थे। शनिवार सुबह वह पुताई कारीगर सैफ को रेस्टोरेंट की पुताई के लिए साथ ले गए थे। दोपहर दो बजे लौटते समय उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क पर सिर के बल गिरने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को कार से शराब की बोतल और गिलास भी बरामद हुए। हादसे के बाद घायल सैफ मौके से भाग गया। इस घटना से ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। राहुल के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर खबर परिजनों को दी गई।
शुक्रवार को मिला था कार का नंबर
राहुल के चचेरे भाई अंशु ने बताया कि राहुल ने कुछ दिन पहले ही नई कार ली थी, जिसका नंबर शुक्रवार को मिला था। अंशु का आरोप है कि सैफ का मौके से भाग जाना संदेह पैदा करता है। उन्हें आशंका है कि कार राहुल नहीं, बल्कि सैफ चला रहा था। राहुल के परिवार में पिता, मां उषा, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।
राहुल गौड़ की फाइल फोटो।