फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता ने कार से स्कूटी सवार को कुचलने का किया प्रयास

Fri, 15 May 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में बुधवार रात विधान भवन गेट नंबर आठ के पास अधिवक्ता ने कार से स्कूटी स्कूटी सवार को कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि स्कूटी सवार की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात गेट नंबर आठ के पास अधिवक्ता तेज रफ्तार में कार चला रहा था। आगे स्कूटी से जा रहे वकील से उसकी कार टकराते हुए बची थी। आक्रोशित वकील स्कूटी खड़ी कर कार सवार अधिवक्ता का विरोध करने लगा। इस पर आरोपी अधिवक्ता ने कार से दो बार स्कूटी सवार को कुचलने की कोशिश की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष रात में थाने में आए थे। लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें