फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता पर ईंट और धारदार हथियार से हमला

Sun, 05 Jul 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में शुक्रवार रात कैसरबाग के घसियारी मंडी निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार सोनकर पर हमला हुआ। दबंगों ने उन पर ईंट और धारदार हथियार से वार किया। यह वारदात होटल चार मिनार के पास हुई। अधिवक्ता ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार के मुताबिक वह अपने दोस्त अभिषेक शुक्ला से मिलने गए थे। आरोप है कि तुषार सोनकर अपने तीन साथियों के साथ वहां आया। उसने पुराने मामले में एफआईआर दर्ज होने की रंजिश में हमला किया। शोर मचाने पर दोस्त अभिषेक और अन्य लोग पहुंचे तभी आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। हमले में उनके पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें