फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना फसल प्रबंधन व सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी

Sat, 16 Jan 2021 03:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने मौसम के उतार-चढ़ाव के दौरान गन्ना फसल की सुरक्षा एवं प्रबंधन के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) के अनुसार एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि गन्ना फसल के प्रबंधन एवं सुरक्षा के उपायों को अपनाकर मौसम के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में सूखा पड़ने की आशंका हो या वर्षा ऋतु में लंबी अवधि तक वर्षा न हो, ऐसे क्षेत्रों में सूखा सहने की क्षमता वाली किस्मों की बोआई करनी चाहिए। जल प्लावन वाले क्षेत्रों में गन्ने की शरद कालीन बुआई उत्तम है। यह संभव न होने पर बसंत काल में गन्ने की अगेती बुआई करनी चाहिए। गन्ना आयुक्त ने एडवाइजरी में दिए गए सुझावों के फ्लैक्स बनवाकर चीनी मिल गेट और विभागीय कार्यालयों पर लगाने और वॉल पेंटिंग एवं समाचार पत्रों के माध्यम से गन्ना किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें