फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यात्रियों को सलाह...अतिरिक्त समय लेकर पहुंचें एयरपोर्ट

विज्ञापन
चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ।
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। केंद्र की ओर से घोषित हाई अलर्ट के बाद चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार बुधवार सुबह से प्रवेश टिकट और विजिटर पास पर रोक रहेगी। ऐसा ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटीज के आदेश पर किया गया है।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा जांच में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। असुविधा से बचने के लिए यात्री 30 से 35 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचनें। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से कानपुर रोड और शहीद पथ को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड से आने वाले वाहनों की बुधवार से औचक जांच की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को ही फ्लाईओवर पर सीआईएसएफ की क्षमता बढ़ा दी गई है। यहां भी वाहनों को रैंडम जांच से गुजरना पड़ सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि टर्मिनल में प्रवेश के बाद भी जांच का स्तर बढ़ाया गया है। बोर्डिंग के दौरान विमान में प्रवेश से पहले एयरलाइंस की सुरक्षा टीम सभी यात्रियों की सघन जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें