फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो में एडवांस सीट बुकिंग पर पाईए छूट

Wed, 20 Nov 2013 10:34 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने राजस्थान परिवहन निगम की तर्ज पर वॉल्वो में एडवांस सीट बुक कराने यानी ऑनलाइन सीट रिजर्व कराने पर यात्रियों को किराये में छूट देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह सुविधा एक दिसंबर से मिलने लगेगी और चार महीने तक बहाल रहेगी।

निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर दिया है।

निगम के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि जो यात्री 20 से 30 दिन पहले सीट बुक कराएंगे, उन्हें कुल किराये में 15 फीसदी की छूट मिलेगी।

पढ़ें-एक ख्वाब की खुदाई: कहानी पूरी फिल्मी है...

इसी प्रकार 10 से 19 दिन पहले बुकिंग कराने पर 10 और 5 से 9 दिन पहले एडवांस सीट बुक कराने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

जिन यात्रियों को एक दिसंबर को यात्रा करना है, वे तत्काल सीट रिजर्व करा सकते हैं।

यात्रियों के लिए यह सुविधा 31 मार्च 2014 तक बहाल रहेगी। इसके बाद निगम छूट की अवधि बढ़ाने का फैसला लेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि तय तारीख पर यात्रा न करने पर यानी सीट निरस्त कराने पर पूर्व नियमानुसार किराये में कटौती करके अन्य रकम वापस हो जाएगी।

उन्होंने कहा एक समिति ने वॉल्वो का किराया कम करने का फैसला लिया है। समिति का तर्क है कि ट्रेन की थर्ड एसी का किराया वॉल्वो से कम है।

इसके कारण वॉल्वो को यात्रियों की राह देखनी पड़ती है। वॉल्वो की आय बढ़ाने एवं यात्रियों को सस्ते में सफर कराने के लिए ऑनलाइन सीट रिजर्व कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान निगम 15 से 20 दिन पर 20 फीसदी, 10 दिन पर 15 फीसदी और 7 दिन पहले सीट बुक कराने पर किराये में 10 फीसदी की छूट दे रहा है।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें