देश भर में दूसरे चरण में 97 सीटों पर उतरे 1590 प्रत्याशियों में 251 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। 167 पर जघन्य अपराधों के मामले हैं। इस मामले में सबसे आगे डीएमके है, जिसके 46% उम्मीदवार दागी हैं। कांग्रेस के 43%, शिव सेना के 36% और भाजपा 31% प्रत्याशी दागी हैं।
इस दौर की कुल 97 सीटों में से 41 पर रेड अलर्ट है। ये ऐसी सीटें जहां तीन या उससे अधिक प्रत्याशियों पर आपराधिक केस हैं। दूसरे दौर में 423 यानी 27% प्रत्याशी जहां करोड़पति हैं तो वहीं यह भी सामने आया कि 647 यानी 41 प्रतिशत की कुल संपत्ति 10 लाख रुपये से कम है। जो अमीर हैं, वे इतने अमीर हैं कि 10 लाख से कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होते हुए भी समस्त प्रत्याशियों की कुल औसत संपत्ति 3.9 करोड़ हो जाती है।
किस पार्टी से कितने अपराधी-आरोपी
पार्टी प्रत्याशी दागी गंभीर केस
कांग्रेस 53 23 17
भाजपा 51 16 10
बसपा 80 16 10
डीएमके 24 11 1
एआईएडीएमके 22 03 03
शिव सेना 11 03 01
सबसे अधिक 101 दागी प्रत्याशी तमिलनाडु में सामने आए हैं। हालांकि इसकी वजह यहां सबसे अधिक प्रत्याशी होना भी रहीं। प्रतिशत में यह संख्या 13 प्रतिशत थी। प्रतिशत के मामले में बिहार व प. बंगाल सबसे आगे रहे जहां यह आंकड़ा 31-31 प्रतिशत रहा।
केवल 8% महिलाएं
- 120 यानी केवल आठ प्रतिशत महिला प्रत्याशी दूसरे चरण में मैदान में हैं।
देश में सबसे अमीर कांग्रेस के वसंथ
पार्टी प्रत्याशी सीट संपत्ति देनदारी
कांग्रेस एच वसंथकुमार कन्याकुमारी 417.49 154.75
कांग्रेस उदय सिंह पूर्णिया 341.86 71.57
कांग्रेस डीके सुरेश बंगलूरू ग्रामीण 338.89 51.93
भाजपा हेमा मालिनी मथुरा 250.80 13.12