फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां ब्रह्मचारिणी का मेवे-फलों से शृंगार

विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के मंदिरों में पूजन हुआ। 
विज्ञापन
लखनऊ। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सुबह से दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कोई मां के दर्शन के लिए पहुंचा तो किसी ने चुनरी और शृंगार सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में पूजा-पाठ, आरती और मां के जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल रहा। इस दौरान मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

महंत स्वामी विवेकानंद गिरि महाराज ने बताया कि नवरात्र की प्रत्येक तिथि का विशेष महत्व है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तप और साधना की देवी माना जाता है। मां का स्वरूप सफेद वस्त्रों में सुशोभित है। उनके एक हाथ में माला और दूसरे में कमंडल रहता है।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि मां का मेवे और फलों से शृंगार किया गया। महिलाओं ने मां को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, नेल पॉलिश और सिंदूर समेत शृंगार की सामग्री अर्पित की। यह सामग्री प्रसाद के रूप में मंदिर कार्यालय से वितरित की जाती है। भक्तों के बीच फलाहारी प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम भाग के जिला प्रचारक मनोज भी मंदिर पहुंचे। व्यवस्था में देवराज सिंह, आचार्य शुभम पांडेय, अभय, विकास, दीप प्रकाश सिंह, राहुल सारस्वत, तुषार वर्मा, मेघांश सहित अन्य सेवादार जुटे रहे।
विज्ञापन



जनभवन में नवरात्र व गरबा महोत्सव
शारदीय नवरात्र पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन लॉन में आयोजित गरबा महोत्सव में मां दुर्गा की पूजा व आरती की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान आदि ने भी सहभागिता की। विश्वविद्यालयों व संस्थाओं के विद्यार्थियों तथा अन्य श्रद्धालुओं ने गरबा में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की प्रस्तुति दी।

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के मंदिरों में पूजन हुआ। 

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के मंदिरों में पूजन हुआ। 

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के मंदिरों में पूजन हुआ। 

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के मंदिरों में पूजन हुआ। 

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के मंदिरों में पूजन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें