फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हड्डियों व जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही जीवनशैली अपनाना जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के बोन व जॉइंट सप्ताह के तहत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्थि रोग विभाग ने बुधवार को हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विशेषज्ञों ने कहा कि समय रहते सही आदतें अपनाने से हड्डियों और जोड़ों की कई समस्याओं से बचाव संभव है।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली मजबूत हड्डियों की आधारशिला हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि स्वस्थ पाचन तंत्र पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण से हड्डियां मजबूत रहती हैं।अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विनीत कुमार व डॉ. प्रभात ने बैठने की सही स्थिति और नियमित स्ट्रेचिंग की सलाह दी, जबकि डॉ. पंकज अग्रवाल ने हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने वाले सरल व्यायामों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें