फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आई सामने, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 19 Aug 2024 08:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

23 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 अगस्त को अपलोड किया जाएगा।  24 अगस्त की परीक्षा का 21 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा का 22 अगस्त को, 30 अगस्त की परीक्षा का 27 अगस्त को और 31 अगस्त की परीक्षा का 28 अगस्त को एडमिट कार्ड अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड मंगलवार से जारी होगा। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि से तीन दिन पूर्व पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अलग-अलग तिथियों में अपलोड किया जायेगा। निर्धारित परीक्षा दिवस के सापेक्ष प्रवेश पत्र जारी होने की नियत तिथि से पूर्व किसी भी अन्य परीक्षा तिथियों के प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किये जायेगें। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वह अपने परीक्षा तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र जारी होने की अंकित तिथि को ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

बता दें बोर्ड द्वारा 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 अगस्त को अपलोड किया जाएगा। इसी तरह 24 अगस्त की परीक्षा का 21 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा का 22 अगस्त को, 30 अगस्त की परीक्षा का 27 अगस्त को और 31 अगस्त की परीक्षा का 28 अगस्त को एडमिट कार्ड अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें