फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली से होंगे लविवि में दाखिले

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली के तहत पूरी की जाएगी। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इसकी मंजूरी दे दी। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस संबंध में लखनऊ सहित हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और रायबरेली के कॉलेज के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। संबद्ध महाविद्यालय विवि प्रवेश सहभागिता शुल्क जमा करके केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के जरिये प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार प्रवेश के लिए कॉलेज अपने यहां खाली सीटों को भरने के लालच में विश्वविद्यालय को गुमराह नहीं कर सकेंगे। पिछले सत्र में जिस तरह से निर्धारित अवधि के बाद भी प्रवेश लिए गए। अगर इस बार प्रवेश लिया जाएगा तो विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज स्वयं जिम्मेदार होगा।

सेल्फ फाइनेंस कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, 31 तक दे सकते हैं सहमति

केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली के तहत संबद्ध महाविद्यालय सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य अपने यहां संचालित पाठ्यक्रमों का विवरण निर्धारित सहभागिता शुल्क आरटीजीएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं पाठ्यक्रमों का विवरण भी ई-मेल centralizedadmission26gmail पर 31 मई तक भेज सकेंगे।
विज्ञापन


अब 10 तक जमा कर सकेंगे शुल्क

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थी दूसरे सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए 10 अप्रैल तक शुल्क जमा कर सकेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को अपनी समय सीमा बढ़ा दी है। इससे पहले अंतिम तिथि 27 मार्च थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें