लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में दाखिले 15 दिसंबर तक होंगे। प्रवेश परीक्षा में सफल आठ अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 16 दिसंबर से नए बैच की शुरुआत होगी।
मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम की फीस 67,600 रुपये प्रति सेमेस्टर है। रिपोर्ट न करने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला 22 दिसंबर के बाद निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे मामलों में फीस भी वापस नहीं की जाएगी। डीन प्रो. वीरेंद्र आतम की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।