फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिया कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, एलएलएम और एमएससी भौतिक में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध शिया पीजी कॉलेज में एमएससी (भौतिक विज्ञान), बीकॉम (ऑनर्स) और एलएलएम में प्रवेश के लिए आवेदन बुधवार से शुरू हो गए। प्रवेश समन्वयक प्रो. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब ने बताया कि तीनों पाठ्यक्रमों में महाविद्यालय को इसी सत्र में संबद्धता मिली है।
विज्ञापन

शिक्षकों के चयन के बाद प्रवेश लेने की अनुमति भी मिल गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in पर जाना होगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म प्राचार्य कार्यालय में बने काउंटर से लिया जा सकता है।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए महाविद्यालय की ई-मेल आईडी admissionsshiapgcollege.ac.in व हेल्पलाइन नंबर-9682815122 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें