फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद एमडी में 20 सीटों पर होगा प्रवेश

Mon, 08 Sep 2014 12:59 PM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद एमडी में इस बार 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। शासन ने प्रवेश परीक्षा कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


जल्द ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। इस बार एमडी की छह सीटें बढ़ी हैं।

पिछले सत्र में मानक पूरे न होने के कारण 14 सीटों पर ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

आयुर्वेद केविभिन्न विषयों से एमडी करने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार चिकित्सा शिक्षा विभाग और आयुर्वेद निदेशालय ने प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी करने की तैयारी कर ली है।

2014-15 सत्र में प्रवेश के लिए शासन से अनुमति मिलने के बाद आयुर्वेद निदेशालय ने परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नियमानुसार 31 अक्तूबर तक एमडी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। गौरतलब है, राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के 270 छात्र-छात्राएं हर साल बीएएमएस करके निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी की राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ में 14 और पीलीभीत में छह सीटें हैं। 2013-14 में आयुष विभाग ने सिर्फ लखनऊ की ही सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी थी।

इसके चलते सिर्फ 14 सीटों पर ही प्रवेश होना था। इस बार सीटें बढ़ने और समय पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाने से छात्र-छात्राएं राहत महसूस कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें