विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम
एलयू में दाखिले के लिए परीक्षाएं 30 मई से होंगी जो 3 जून तक चलेंगी। मंगलवार को विवि में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारण के लिए एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। एलयू प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि आवेदन फॉर्म भरने की सूचना जल्द ही विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
प्रवेश की मेरिट पूरी तरह से परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी। यदि दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा में एक समान अंक मिलते हैं तो प्रवेश की मेरिट दो चीजों पर देखी जाएगी। पहला हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा के अंक।
इसमें जिसे अधिक अंक मिले होंगे उसे मेरिट में पहले स्थान मिलेगा। यदि इसके बाद भी दो या अधिक अभ्यर्थियों की मेरिट समान होगी तो उनकी उम्र के अनुसार मेरिट सूची में वरीयता दी जाएगी। परीक्षा के दिन ही शाम को या उसके अगले दिन विवि आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध करा देगा। 3-4 दिन में परिणाम घोषित होगा।
इस साल अभ्यर्थियों को बीए और बीए ऑनर्स के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म नहीं भरने पड़ेंगे। वह एक ही फॉर्म भरेंगे और मेरिट के आधार पर उन्हें दोनों कोर्स में से पसंद चुनने का अवसर दिया जाएगा।
परीक्षा तिथि पर आपत्ति तो विवि को दें जानकारी
विवि ने परीक्षा तिथियों का निर्धारण करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि उक्त तिथियों पर कोई और परीक्षा न हो जिससे अभ्यर्थियों के सामने समस्या आ जाए। लेकिन फिर भी यह तिथियां संभावित हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा तिथि से संबंधित कोई समस्या है तो वह विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है।
देखें परीक्षा की संभावित तिथि
एलयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
- फोटो : demo pic
विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षाओं में इन विषयों से आएंगे सवाल:
बीए और बीए ऑनर्स: इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी और सोश्योलॉजी।
बीकॉम : अकाउंटिंग, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथेमेटिक्स।
बीएससी बायोलॉजी: जूलोजी, बॉटनी और केमेस्ट्री।
बीएससी मैथेमेटिक्स : फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथेमेटिक्स।
बीवोक रिन्यूएबल एनर्जी : बॉटनी, केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और जूलोजी।
बीसीए : कम्प्यूटर साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, मैथेमेटिक्स, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और फिजिक्स।
एलएलबी इंटीग्रेटेड : जनरल अवेयरनेस, करेंट अफेयर्स, कॉमन लीगल नॉलेज, एप्टीट्यूड ओर मेंटल एबिलिटी।
परीक्षा की संभावित तिथियां
30 मई- एलएलबी इंटीग्रेटेड
31 मई- बीएससी मैथेमेटिक्स
1 जून- बीएससी बायोलॉजी, बीसीए
2 जून- बीए और बीए ऑनर्स, बीवोक रिन्यूएबल एनर्जी
3 जून- बीकॉमआवेदन फॉर्म मिलने की तिथि : 25 अप्रैल से पहले
आवेदन की अंतिम तिथि : मई में दूसरा या तीसरा सप्ताह
काउंसलिंग की तिथि : 15 जून प्रस्तावित