फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रशासनिक अधिकारी पर किसान नेता को धमकाने का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। तहसील में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी पर किसान नेता को धमकाने का आरोप लगा है। किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी ने गाली-गालौज की और तहसील में धरना-प्रदर्शन करने पर धमकाया। किसान नेता ने पुलिस व एसडीएम से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के तहसील अध्यक्ष देवीदीन ने बताया कि मंगलवार को वह तहसील के पीछे तहसीलदार आवास के पास मौजूद थे, तभी तहसील में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी अपने कर्मचारियों व गार्डों के साथ आए। आरोप है कि बातचीत के बीच ही अधिकारी आक्रोशित हो गए और गाली-गालौज करते हुए कहा कि तहसील में धरना-प्रदर्शन करोगे तो इतने मुकदमे लगवाऊंगा की जिंदगी खराब हो जाएगी। किसान नेता ने एसीपी मोहनलालगंज व एसडीएम पवन पटेल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि किसान नेता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में जब आरोपी अधिकारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। एसडीएम पवन से बात करने के लिए फोन किया गया तो उनके फॉलोअर ने फोन रिसीव कर साहब के व्यस्त होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें