फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने लखनऊ में पॉलीथिन पर बैन के लिए अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Mon, 12 Aug 2019 11:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को प्लास्टिक पर प्रतिबंध संबंधी आदेशों का अनुपालन न करने के बारे में लखनऊ के नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाणिज्य कर के उपायुक्त व सहायक आयुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव से तीन दिन में आख्या मांगी है। साथ ही, उन्होंने ऐसे व्यापारियों की सूची भी मांगी है, जो प्रतिबंधित प्लास्टिक बेच रहे हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह ने निर्देश दिए कि व्यापार मंडलों को लिखित रूप से प्लास्टिक के प्रतिबंध से अवगत कराकर उनकी सहमति ले ली जाए। उनसे लिखित में लिया जाए कि उनके क्षेत्र में किसी भी सदस्य द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक नहीं बेची जा रही है। संबंधित जनप्रतिनिधि को भी इस सूचना की जानकारी देने के निर्देश दिए।    

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि 31 अगस्त के बाद किसी भी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचे जाने की सूचना मिली, तो संबंधित थानाध्यक्ष, नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी, वाणिज्य कर के क्षेत्रीय अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें