फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के करीबी रहे 58 अफसरों की सीएम आदित्यनाथ ने की छुट्टी

Sun, 26 Mar 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सपा सरकार में सेवा विस्तार पाए 58 कृपापात्र रिटायर्ड अफसरों की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी है। इनमें अवकाशपात्र आईएएस अफसर एवं सचिव नगर विकास एसपी सिंह व भूमि सुधार निगम में विशेष कार्याधिकारी पुष्पा‌ सिंह मुख्य हैं।
विज्ञापन


हालांकि सरकार ने विशेषज्ञ के रूप में सेवा दे रहे 18 अधिकारियों का सेवा विस्तार जारी रखने का फैसला किया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

सपा सरकार में बड़ी तादात मे  अफसरों को सेवा विस्तार दिया गया था। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर विभिन्न विभागों में अहम पदों पर कृपापात्र अधिकारी तैनात थे। मसलन एसपी सिंह रिटायरमेंट के बाद भी लंबे अरसे से सचिव नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी देख रहे थे। सिंह, तत्कालीन मंत्री आजम खां के विश्वस्त अफसरों में शुमार थे।
विज्ञापन


सिंह का रसूख ऐसा था कि उनके कारण प्रमुख सचिव की तैनाती नहीं हो पाई। कोर्ट ने हटाया, तब भी पुनर्नियुक्ति पा ली। योगी ने मुख्य सचिव से कृपा पात्र अधिकारियों की सूची तलब की थी। ऐसे 76 अफसर थे। जिन 18 अफसरों का सेवा विस्तार बचा है, उनमें राज्यपाल के सचिव चंद्रप्रकाश, वेतन आयोग में सचिव अजय अग्रवाल, बजट विशेषज्ञ सचिव मुकेश मित्तल व सलाहकार लहरी यादव जैसे नाम शामिल हैं।

ये प्रमुख अधिकारी जिनका सेवा विस्तार रद हुआ

- मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत विशेष कार्याधिकारी गंगाराम के अलावा शिवप्रसाद,  राम सिंह, मुन्नर, राजपाल सिंह यादव व आनंद प्रकाश जोशी।

- एसपी सिंह, सचिव नगर विकास
- पुष्पा सिंह, विशेष कार्याधिकारी भूमि सुधार निगम
- मृदुला सिंह, विशेष कार्याधिकारी योजना आयोग
- रमेश चंद्र यादव विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री
- सूर्य प्रताप संयुक्त सचिव कर निबंधन

- माबूद सिद्दीकी कार्मिक अनुसचिव
- अशोक कुमार मेहरोत्रा निजी सचिव
- राम बाबू यादव अनुभाग अधिकारी कार्मिक
- इकबाल सिद्दीकी क्षेत्रीय सहायक लघु सिंचाई
- सुरेश कुमार शर्मा ऊर्जा

- शिव कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक
- नियाज अहमद पुलिस उपाधीक्षक
- धर्मपाल सिंह विशेष कार्याधिकारी राज्य संपत्ति
- देवी प्रसाद विशेष कार्याधिकारी औद्योगिक विकास
- इंद्रसेन सिंह नगरीय रोजगार

- सहायक परियोजना अधिकारी डूडा गाजियाबाद
- प्रदीप चंद्र बाजपेई, विशेष कार्याधिकारी सूचना
- गंगा प्रसाद वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक राजकीय उद्यान आलमबाग

ये अधिकारी भी ‌हटाए गए

- पीकेशर्मा उप निदेशक श्रम
- सैयद आफाक अहमद नगर विकास
- उमाशंकर सिंह संयुक्त सचिव नगर विकास

- बृजेंद्र सिंह कोतवाल, न्याय विभाग विशेष सचिव
- गोविंद प्रसाद द्विवेदी निदेशक स्वतंत्रता संग्राम कल्याण परिषद
- एसके सिंह संयुक्त खाद्य आयुक्त

- कैलाश चंद्र श्रीवास्तव प्रधान सहायक समाज कल्याण
- उच्च शिक्षा : सैयद वकार अहमद रजिस्ट्रार व अखिलेश कुमार पाल डिप्टी रजिस्ट्रार,  शिव कुमार मिश्र वैयक्तिक सहायक व डा. बीबी मिश्र मेडिकल ऑफिसर

- चिकित्सा : डा. एसएनएस यादव नोडल अधिकारी डायलिसस प्रोग्राम, डा. रूपम कुमारी आर्य चिकित्सा अधीक्षक बापू भवन
- हरि कृष्ण यादव मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी एलडीए
- डा. रवीश चंद्र अग्रवाल, सलाहकार सीएम
विज्ञापन

इन पर नहीं लिया गया एक्‍शन

- चंद्र प्रकाश, सचिव राज्यपाल
- अजय अग्रवाल, सचिव वित्त वेतन आयोग
- मुकेश मित्तल, सचिव वित्त बजट

- लहरी यादव, विशेष सचिव व बजट सलाहकार
- सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव न्याय विभाग
- श्री चंद्र द्विवेदी अडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर (जीएसटी विशेषज्ञ)

- जय प्रकाश सिंह विशेष कार्याधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग
- प्राविधिक शिक्षा : विनोद कुमार शुक्ल प्रवक्ता भौतिकी पालीटेक्निक बाराबंकी, परमहंस सिंह प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण पालीटेक्निक आजमगढ़, रवींद्र कुमार राकेश विभागाध्यक्ष राजकीय पालीटेक्निक इटावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें