फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जीवन की शुरुआत पर भावुक हुईं अदिति, ऐसे किया पिता को याद

Fri, 22 Nov 2019 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा... जैसे भावनात्मक शब्दों में पिरोया गया एक-एक वाक्य कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को विवाह बंधन में बंधने से कुछ घंटों पहले ट्वीट किया तो उनके दिल में मची हलचल जाहिर हुई। 

विज्ञापन




भले ही सदर विधायक के समर्थक शादी में शिरकत करने नहीं जा सके हों, लेकिन उनके करीबियों से शादी के पल-पल की आ रही फोटो को देखकर इस लम्हें को साझा कर रहे थे। अदिति सिंह ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की।

सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने अपने जीवन में ही बेटी अदिति सिंह को विरासत सौंपकर विधायक बनवा दिया। बेटी की भविष्य की चिंता उन्हें सता रही थी। 
विज्ञापन


इसीलिए निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटी की सगाई पंजाब में कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ कर दी थी। हालांकि यह बात अखिलेश सिंह के निधन के बाद जगजाहिर हुई। शादी की सभी रस्में दिल्ली के एक होटल में हुईं।

अदिति सिंह ने शादी से पहले पिता अखिलेश सिंह की मौजूदगी में हुई सगाई की फोटो को ट्वीट करते हुए अपनी भावना को  व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि एक पिता की सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवन साथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नहीं हैं। आपकी बहुत याद आ रही है। आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें