रायबरेली से कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व कई अन्य के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
आपको बता दें कि बछरावां पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 मई को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर टोल प्लाजा (थाना निगोहां लखनऊ) के पास डीडीसी सदस्यों के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही कांग्रेस की सदर विधायक पर जानलेवा हमला किया गया था।
प्रकरण की एफआईआर हरचंदपुर और बछरावां थाने में दर्ज कराई गई थी। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की पहचान की थी और आरोपियों को गिरफ्तार किया था।