फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह की पत्नी बोलीं, स्मृति ईरानी मेरे बच्चों की देखभाल अपनों की तरह करेंगी

Sun, 26 May 2019 08:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह की पत्नी रुकमणी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या को लेकर अब उनकी पत्नी रुक्मणी सिंह ने संवाददाताओं से बात की है। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा- अमेठी से चुनी गई नई सांसद स्मृति ईरानी मुझसे मिलीं और उन्होंने मेरे परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। वे अपने बच्चों की तरह मेरे बच्चों की भी देखभाल करेंगी और उसे सुरक्षा मुहैया कराएंगी। रुक्मणी ने कहा कि ये राजनीतिक भिड़ंत है। मेरे पति ने दीदी (स्मृति) को जीताने में मदद की है। यहां बहुत सारे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब हो आज भाजपा सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में पार्टी नेता व बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। अंतिम यात्रा में उन्होंने रूढ़ियों को तोड़ते हुए भाजपा नेता की अर्थी को कांधा दिया और परिजनों को सांत्वना दी।

बता दें कि शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह की बरौलिया स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रदेश प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें